ट्वेन्टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू सैमसन की दमदार पारी, अब इंग्लैंड से सेमीफाइनल में होगा मुकाबला

कोलकाता। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्वेन्टी-ट्वेन्टी विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दमदार पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इसके पहले वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी हुई। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया। इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।







