कटनी
शांतिपूर्ण तरीके से मनाए होली का त्यौहार, बहोरीबंद थाने में शांति समिति की बैठक

कटनी, यशभारत। होली को ध्यान में रखते हुए बहोरीबंद थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार आकाश दीप नामदेव, जनप्रतिनिधि, नागरिक, पत्रकार और ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच उपस्थित रहे। बैठक में बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि त्यौहार के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते और बदमाशी करते पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएंए बदमाशी न करें।







