कटनीमध्य प्रदेश

तीन किलो गांजा पकड़ा बरही पुलिस ने, तस्करी करते हुए दबोचे गए दो आरोपी

कटनी, यशभारत। बरही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिरों की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3 किलो 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जब्त किए गांजा की कीमत 34 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। बरही पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरही थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह को 25 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे मुखबिरों से गांजा की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन मार्ग पिपरिया कला में दबिश दी। इस दौरान मुकेश सापेरा निवासी कछड़ारी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत 14 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि बरही पुलिस रात में गश्त कर ही रही थी कि रेल्वे स्टेशन से करौंदीखुर्द रोड़ रेल्वे पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में देखा गया। जिसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 670 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत 20 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने ओमप्रकाश पटेल निवासी करौदी कला को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button