भोपालमध्य प्रदेश

सड़कों पर उतरे भोपाल पुलिस कमिश्नर: जन-संवाद कर साइबर ठगों से बचने और ट्रैफिक सुधार का दिया मंत्र

सड़कों पर उतरे भोपाल पुलिस कमिश्नर: जन-संवाद कर साइबर ठगों से बचने और ट्रैफिक सुधार का दिया मंत्र

पुलिस कमिश्नर ने दुकानदारों से कहा- हटाएं अतिक्रमण, पार्किंग का करें इस्तेमाल’

भोपाल, यश भारत। राजधानी में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर लगाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट अब एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने देर रात पुराने शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित नानी की हवेली मार्ग पर जन-संवाद किया। इस दौरान कमिश्नर ने न केवल जनता की समस्याएं सुनीं, बल्कि शहर की सुरक्षा और व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश भी दिए।

बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। उन्होंने ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की हिदायत देते हुए सुरक्षा के कड़े उपाय बताए।

ट्रैफिक का नया फॉर्मूला: कलर कोडिंग और टाइमिंग

कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक नया खाका खींचा है। शहर में दौड़ रहे बैटरी ऑटो के लिए कलर कोडिंग और निश्चित टाइमिंग पर चर्चा की गई ताकि यातायात का दबाव कम हो सके।

अतिक्रमण पर सख्ती: दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने और ग्राहकों को मल्टीलेवल पार्किंग का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

पुलिस कमिश्नर का यह ‘जन-संवाद’ अभियान शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button