जबलपुरदेशभोपालराज्य

गोंदिया-जबलपुर रेलखंड का होगा विस्तार, जूट किसानों के लिए MSP का एलान 

रेल लाइन्स का होगा विस्तार

गोंदिया-जबलपुर रेलखंड का होगा विस्तार, जूट किसानों के लिए MSP का एलान 

यूनियन कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। एक तरफ जहां सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने का फैसला किया है। वहीं, सरकार ने देश में कई रेल लाइन्स के विस्तार का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का एलान किया गया है।

pm modi

यूनियन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मोदी सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम (Kerala name change into Keralam) करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से इसकी मांग थी कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए. इस मांग को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

रेल लाइन्स का होगा विस्तार

वहीं, गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन को डबल किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 5,236 करोड़ रुपये के बजट का एलान किया है। इसके अलावा, पुनारख- किऊल रेलखंड पर बनेगी तीसरी-चौथी लाइन बनेगी। सराकर ने इसके लिए 2,668 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। झारखंड के गम्हरिया- चांडिल में तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए 1,168 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button