दमोह। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहात थाने से चोरी के एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया और तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार किया था,
इस संबंध में एच. आर. पांडे (सीएसपी दमोह) ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को चोरी के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन वह अभिरक्षा से भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें आरोपी की गिरफ्तारी और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
Back to top button