कटनी

मोटर साइकिल चोर गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी एवं खरीदार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पन्ना, कटनी, छतरपुर एवं अनूपपुर से चोरी की 11 बाइक बरामद

कटनी, यशभारत। पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा किया गया है। मुख्य आरोपी एवं खरीदार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से पन्ना, कटनी, छतरपुर एवं अनूपपुर से चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रूपये आंकी गई है। शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि रम्मू साहू निवासी आमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 फरवरी को रात करीब 9 बजे में अपने घर से जलहरी हार वाले खेत में पानी लगाने अपने भाई की प्लेटिना बजाज कम्पनी की मोटर साईकिल लेकर गया था। खेत से कुछ दूर पहले बाइक खड़ी कर अपने खेत पानी लगाने चला गया था और जब वापस लौटा तो देखा कि मोटर साइकिल नही थी। रिपोर्ट पर शाहनगर थाने में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी थाना प्रभारी शाहनगर मनोज यादव द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की गई एवं क्षेत्र में चोरों की जानकारी संकलित की गई। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पप्पू रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार, निवासी गल्ला मंडी के पीछे पन्ना हाल किराये का मकान शाहनगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने शाहनगर की गाडी चोरी करना स्वीकार किया पूछे जाने पर बताया कि गाडी मोटरसाइकिल मेरे घर पर रखी है, जहां जाकर देखा तो घर के अन्दर 9 गाडिया खडी थी। पूछने पर बताया कि ये सभी गाडिय़ा चोरी की है थोडा सक्ती से पूछतांछ करने पर इसने बताया कि मैने दो गाडिया और चोरी की है जो गाडिया मैने सुखलाल रजक पिता धनीराम रजक ग्राम झांझर थाना पवई जिला पन्ना और प्रकाश विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा ग्राम ताला थाना शाहनगर को बेच दी है उक्त दोनो व्यक्तियो को पकड कर उनसे दो अन्य गाडिया बरामद की है। इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पन्ना सहित कटनीए छतरपुरए अनूपपुर जिले चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह रात्रि में घरों के बाहर एवं सूनसान जगहो पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था तथा उन्हें शाहनगर स्थित किराये के मकान में छिपाकर रखता था। ग्राहक मिलने पर वह चोरी की मोटरसाइकिलें सस्ते दामों में बेच देता था।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने पप्पू रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार निवासी गल्ला मंडी के पीछे पन्ना हाल किराये का मकान शाहनगर, सुखलाल रजक पिता धनीराम रजक निवासी ग्राम झांझर थाना पवई जिला पन्ना एवं प्रकाश विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा निवासी ग्राम ताला थाना शाहनगर जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्पेल्डर प्लस एपपी 21 एमएच 7397, बजाज प्लेटीना एमपी 35 एमएच 3942, बजाज डिस्कवर एमपी 21 एमई 9708, टीवीएस स्पोटस एमपी 35 एमजी 5563, हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 65 एनए 5049, हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 16 एमएच 1085, टीवीएस रिडओन एम 35 जेडडी 1684, हीरो होन्डा एचएफ डीलक्स एमपी 35 एमके 9107, बजाज प्लेटीना एमपी 35 एमएल 6158, हीरो पेसन प्रो एमपी 21 एमएफ 3093, हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 35 एमके 1306 एवं आरोपी पप्पू रैकवार से 2000 रूपये नगद बरामद किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button