भोपाल

पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में मेल निकला फर्जी

पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में मेल निकला फर्जी
– सुरक्षा के तहत परिसर खाली कराया, पुलिस की सघन पड़ताल के बाद स्थिति सामान्य
भोपाल, यश भारत । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई, जब पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। मेल में कॉलेज भवन में सायनाइड युक्त बम रखने और दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की बात लिखी गई थी। साथ ही एक प्रतिबंधित संगठन का नाम भी उल्लेखित किया गया था। सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया।
मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया।
करीब कई घंटों तक चली जांच और तलाशी के बाद परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में धमकी भरा ई-मेल फर्जी पाया गया है। फिलहाल साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button