भोपाल

कूनो में गूंजी तीन नन्हे चीतों की चीत्कार 

कूनो में गूंजी तीन नन्हे चीतों की चीत्कार
– दक्षिण अफ्रीका की मादा चीता गामिनी ने दिए तीन शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 38
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर खुशियों की किलकारियां गूंजी हैं। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही कूनो में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मां और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षा और स्वास्थ्य की विशेष व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। यह उपलब्धि जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती संख्या को वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सफलता माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत में दशकों बाद चीतों की वापसी का अभियान चलाया गया था, जिसके तहत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीतों को लाकर कूनो में बसाया गया।
वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों ने भी इस घटनाक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक आवास, अनुकूल वातावरण और वैज्ञानिक निगरानी के कारण कूनो अब चीतों के लिए सुरक्षित ठिकाना साबित हो रहा है। तीन नए शावकों के जन्म से कूनो की धरती एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण की मिसाल बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button