भोपालमध्य प्रदेश

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फिर बना फर्जी प्रोफाइल, ठगी की कोशिश

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फिर बना फर्जी प्रोफाइल, ठगी की कोशिश

सहायक यंत्री को मैसेज कर मांगे पैसे; नवम्बर 2025 में भी हो चुकी है ऐसी हरकत

भोपाल, यशभारत। राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शातिर अपराधियों ने एक बार फिर भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन की फोटो का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और निगम के ही अधिकारी से ठगी का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि समय रहते अधिकारी ने फर्जीवाड़े को भांप लिया और कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।

सहायक यंत्री को आए संदिग्ध मैसेज
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर +84 56 8481763 का उपयोग कर व्हाट्सएप/सोशल मीडिया पर आयुक्त जैन की फोटो (DP) लगाकर फर्जी अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से निगम के सहायक यंत्री विजय गोयल को तीन मैसेज भेजकर संवाद शुरू किया गया। मैसेज की भाषा और अंदाज देखकर गोयल को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत उक्त नंबर को ब्लॉक किया और इसकी सूचना निगम आयुक्त को दी।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब संस्कृति जैन के नाम का दुरुपयोग हुआ हो। इससे पहले नवंबर 2025 में भी साइबर अपराधियों ने उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग की थी। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने निगम प्रशासन और साइबर सेल की चिंता बढ़ा दी है।

निगम आयुक्त ने जारी की एडवाईजरी
घटना को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने आम जनता और निगम कर्मचारियों के लिए एडवाईजरी जारी की है। यदि कोई मेरे नाम या फोटो का उपयोग कर पैसों की मांग करता है, तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मैसेज की जानकारी तुरंत मुझे या संबंधित थाने में दें। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर विश्वास न करें, चाहे उस पर किसी परिचित की फोटो ही क्यों न लगी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button