
रोड डिवाइडर मेंटेनेंस गुणवत्ता पर सवाल
विजयनगर से घड़ी चौक मार्ग तक डिवाइडर बदहाल
जबलपुर, यश भारत। शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्ग विजयनगर से घड़ी चौक तक लगे रोड डिवाइडर इन दिनों पूरी तरह बदहाली का शिकार हो चुके हैं। कई हिस्सों में पौधे सूख चुके हैं, ग्रीन बेल्ट उजड़ गई है और डिवाइडर के किनारों पर टूटी जालियां व उखड़ी कर्ब स्टोन साफ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस मार्ग
को शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था का उदाहरण माना जाता था, वही अब अव्यवस्था और लापरवाही की तस्वीर बन चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई महीनों से डिवाइडरों की नियमित सफाई, पौधों की देखरेख और सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

कई स्थानों पर कचरा जमा है, वहीं सूखे पौधों के कारण डिवाइडर का पूरा स्वरूप बिगड़ चुका है। शाम के समय इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी असुविधा का
सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो रोड डिवाइडर मेंटेनेंस से जुड़े ठेके को लेकर पहले से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे

हैं। टेंडर शतों के अनुसार डिवाइडर और ग्रीन कॉरिडोर का रखरखाव नियमित रूप से किया जाना था, जिसमें पौधों की देखभाल, सिंचाई, सफाई और क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत शामिल है। इसके बावजूद विजयनगर से घड़ी चौक तक का पूरा खंड अव्यवस्थित स्थिति में नजर आ रहा है। नागरिकों का आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने के बावजूद

टेंडा रिन्यूअल व अनुबंध
ठेकेदार को कार्य जारी रखने की अनुमति दी गई, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर निरीक्षण और गुणवत्ता मूल्यांकन किया जाता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस पूरे मार्ग के डिवाइडरों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराया जाए और यह जांच की जाए कि रखरखाव कार्य वास्तव







