कटनीमध्य प्रदेश

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान

कचहरी चौक व माधवनगर पंचायत चौराहा में 8 दुकानों सहित अवैध अतिक्रमण को हटाया

कटनी – (यशभारत ) शहर को अतिक्रमण के मकड़ जाल से मुक्त करने निगमायुक्त तपस्या परिहार औऱ एस पी अभिनय विश्वकर्मा के सख़्त निर्देशों के बाद नगर निगम अतिक्रमण अमला सक्रिय नजर आ रहा है। आम नागरिकों की यातायात व्यवस्था को सुगम व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाकर विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक एवं मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस बल एवं नगर निगम प्रशासन की अतिक्रमण टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर के उन स्थलों को चिन्हित कर कार्यवाही की जहाँ अस्थायी दुकानों, ठेलों एवं अवैध पार्किंग के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा था।
अतिक्रमण प्रभारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर में मुख्य पहुंच मार्ग तांगा स्टैंड सहित पंचायत चौराहा के विभिन्न स्थलों में मार्च किया जाकर नागरिकों से सार्वजनिक मार्ग के आवागमन को बाधित कर रहीं अस्थाई संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 8 दुकानों में निर्धारित सीमा के बाहर अनाधिकृत रूप से लगे टीन शेड, बोर्ड आदि को हटाया गया, वहीं मुख्य मार्गो के ठेलों सब्जी विक्रेताओं को भी मार्ग से पृथक एवं व्यवस्थित करते हुए आवागमन को सुगम बनाने की कार्यवाही की गई।

फुटपाथ हुए खाली

नगरीय क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर महारानी लक्ष्मी बाई तिराहा से कोतवाली तिराहा तक चलाये गए अभियान के दौरान मुख्य मार्गो के किनारे फुटपाथ पर निर्धारित सीमा के बाहर लगीं अस्थाई दुकानों को हटाकर फुटपाथ खाली करानें की कार्यवाही की गई। इस दौरान कोतवाली तिराहा से मिशन चौक तक सड़क किनारे अव्यवस्थित ठेलों टपरों को अलग कराते हुए मार्ग का आवागमन सुगम बनाने की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण अमले द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो में मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को दुकान सामग्री निर्धारित सीमा के अंदर रखकर ही व्यवसाय करानें की मुनादी के माध्यम से अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button