देश

अरुणोदय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित होंगे पत्रकार आशीष रैकवार, कटनी के पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय, जबलपुर में 20 फरवरी को आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट होंगे सम्मानित

समारोह में राजकुमार रैकवार, आलोक बैनर्जी लाली कोष्टा, राजेन्द्र पांडे, दृष्टि जैन, शिव चौबे होंगे पुरस्कृत

जबलपुर, यशभारत। अरुण शुक्ला पत्रकारिता पुरस्कार पत्रकारों के सम्मान व युवा पत्रकारों की हौंसलाअफजाई के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दिया जाता है। इस वर्ष चयन समिति ने पत्रकारों का चयन किया है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारिता सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार श्री चैतन्य भट्ट को देने का निर्णय लिया है। चैतन्य भट्ट लगभग चार दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। समारोह में यशभारत कटनी संस्करण में कार्यरत पत्रकार आशीष रैकवार को भी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का निर्णय चयन समिति द्वारा लिया गया है। कटनी के पत्रकारिता जगत के लिए यह गौरव की बात है।
वर्तमान में युवा पत्रकारों की हौंसलाअफजाई के लिए माया स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार एक ऐसी महिला पत्रकार दृष्टि जैन को दिया जा रहा है। जो जबलपुर की निवासी है और नई दिल्ली में इंडियन एक्सप्रेस अखबार के संपादकीय विभाग में कार्यरत है। यशभारत कार्यालय में आयोजित चयन समिति बैठक में हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रविन्द्र बाजपेई, दैनिक भास्कर के डॉ पंकज शुक्ला, पत्रिका के शुभम सिंह बघेल, नई दुनिया के उज्जवल शुक्ला, जयलोक के सच्चिदानंद शेकटकर, प्रदेश टुडे के पवन पांडे, यशभारत के प्रवीण अग्रहरि ने नगर के श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन किया।

चयनित पत्रकारों के नाम इस प्रकार से हैं-

श्री अरुण शुक्ल स्मृति वरिष्ठ पत्रकारिता सम्मान- श्री चैतन्य भट्ट-स्वतंत्र पत्रकार जबलपुर। पत्रकारिता पुरस्कार राजकुमार रैकवार (दैनिक भास्कर) दैनिक भास्कर, आलोक बैनर्जी (नई दुनिया), लाली कोष्टा (पत्रिका), आशीष रैकवार (यशभारत कटनी), राजेन्द्र पांडे (प्रदेश टुडे)

श्रीमती माया देवी शुक्ला श्रेष्ठ महिला पत्रकारिता पुरस्कार-

दृष्टि जैन (इंडियन एक्सप्रेस, नई दिल्ली) इलेक्ट्रानिक मीडिया, शिव चौबे (टीवी-9 भारत वर्ष)। यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने बताया कि पुरस्कार समारोह पं. अरुण शुक्ला के जन्मदिन एवं निर्वाण तिथि 20 फरवरी को अरुणोदय यशभारत कार्यालय परिसर शताब्दिपुरम उखरी में गरिमामय माहौल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नगर के चुनिंदा पत्रकारों व श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और सम्माननिधि से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा इस मौके पर टेलीफोन डायेक्टरी अरूणोदय 2026 का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।

Screenshot 20260209 124133 Drive2
IMG 20260209 WA0567

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button