कटनीमध्य प्रदेश

कल से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, 12वीं की परीक्षा में सम्मिलत होंगे 11 हजार 463 नियमित छात्र, 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, आधा सैकड़ा में लगे सीसीटीव्ही कैमरे

कटनी, यशभारत। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कल 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो रहा है। मंगलवार को हायर सेकेंडरी बारहवीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र होगा। बारहवी की परीक्षा में 11 हजार 463 नियमित व 724 स्वाध्यायी सम्मिलत होने जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी करते हुए समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिए कहा गया है। बारहवीं की परीक्षा के लिए जिले में 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही नकल रोकने का जिम्मा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा गठित उडऩदस्तों को दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने भी अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक्सीलेंस से परीक्षा सामग्री का भी वितरण कर दिया गया है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक आयोजित की गई है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी। छात्रों को 8 बजे तक केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। कल से बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने के बाद 13 फरवरी से हाईस्कूल कक्षा दसवीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षा में 13 हजार 783 नियमित व 604 स्वाध्यायी छात्र सम्मिलत होंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी। पहला प्रश्नपत्र ऊर्दू विषय का होगा। परीक्षा प्रभारी बीड़ी बाजपेयी ने बताया कि परीक्षा सामग्री संबंधित विद्यालयों में सुरक्षित रखवाई गई है, जबकि प्रश्न पत्र क्षेत्रीय थानों में जमा कराए गए हैं, जिन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पहले कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
6 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील केटेगरी के
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए उडऩदस्तों का गठन किया गया है, इसके अलावा 50 परीक्षा केन्द्रों की निगरानी सीसीटीव्ही कैमरों से की जाएगी। बताया जाता है कि 10वी के लिए 94 और 12वीं के लिए 81 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 6 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील केटेगरी के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button