युवा मोर्चा के प्रदेश श्याम टेलर का कटनी दौरा आज जगह- जगह की जा रही स्वागत की तैयारियां..
प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में होगा जोरदार स्वागत. युवा संसद को करेंगे संबोधित..

कटनी- “यशभारत-“भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज रविवार को प्रथम बार कटनी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके नगर आगमण को लेकर युवा मोर्चा से जुड़े नेताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है। स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच बनाए जा रहे हैं।
बस स्टैंड में जोरदार स्वागत की तैयारियां.…
प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में भव्य स्वागत मंच बना कर श्री टेलर के जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। युवा नेता कुशलप्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रियदर्शिनी बस स्टैंड परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा के मार्गदर्शन में दोपहर 1 बजे एक गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरतलब हैं
श्री टेलर आज रविवार की दोपहर स्थानीय विवेकानंदनंद ऑडिटोरियम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर आधारित युवा संवाद बजट पर युवाओं को संबोधित भी करेंगे, औऱ शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। औऱ शाम को भरौली उमरिया में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे प्रस्थान करेंगे।







