देश

गढ़चिरौली में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर, C-60 का वीर कमांडो शहीद

रात के अंधेरे में शुरू हुई गोलीबारी

गढ़चिरौली।महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच देर रात बड़ी मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए, जबकि महाराष्ट्र पुलिस की विशेष इकाई C-60 का एक कमांडो वीरगति को प्राप्त हुआ। वहीं एक अन्य जवान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंपनी नंबर-10 के बचे हुए माओवादी सदस्यों और छत्तीसगढ़ के एक अज्ञात दलम की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद भामरागढ़ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में C-60 कमांडो फोर्स ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे फोदेवाड़ा गांव के पास सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

रात के अंधेरे में शुरू हुई गोलीबारी

तलाशी अभियान के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सलियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की। देर रात तक चली मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

इस दौरान जवाबी गोलीबारी में C-60 का एक कमांडो शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button