कटनीमध्य प्रदेश

होली पर स्पेशल टे्रनों की सौगात, कटनी जंक्शन होकर होगा परिचालन, यात्रियों को मिली सुविधा

कटनी, यशभारत। रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 2 एवं 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 2 एवं 3 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को भोपाल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 20.45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 22.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 09.05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 7 मार्च को सोगरिया से रात 23.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 23.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 2 एवं 9 मार्च को दानापुर स्टेशन से मध्य रात्रि 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्य रात्रि 01.10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 14.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 3 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button