इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

28 दिन में बदली सूरत: सूरजताल तालाब में लौटी ऐतिहासिक चमक, हटेगा अतिक्रमण,

शहर को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

28 दिन में बदली सूरत: सूरजताल तालाब में लौटी ऐतिहासिक चमक, हटेगा अतिक्रमण,

शहर को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

जबलपुर। नगर निगम के सतत प्रयासों से 5.5 हेक्टेयर में फैले ऐतिहासिक सूरजताल तालाब का कायाकल्प तेजी से हो रहा है। 28 दिनों में भारी मशीनों, नावों और सफाई मित्रों की मदद से तालाब की सफाई कर उसकी पुरानी पहचान लौटाई जा रही है। 1.50 लाख क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह तालाब शहर के लिए वरदान साबित होगा। निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार के निर्देश पर तहसीलदार व पटवारी की मौजूदगी में तालाब का सीमांकन कर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया है, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button