इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दाल में कुछ काला है’अजीत पवार के हादसे पर वडेट्टीवार ने जताया संदेह

मुंबई, यश भारत

दाल में कुछ काला है’अजीत पवार के हादसे पर वडेट्टीवार ने जताया संदेह

मुंबई, यश भारत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हालिया हादसे को लेकर संदेह जताते हुए कहा है कि इस पूरे प्रकरण में ‘दाल में कुछ काला है’। उन्होंने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य की राजनीति में हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, वे सामान्य नहीं लगते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय को रोकने के लिए कहीं न कहीं कोई साजिश रची गई थी और उसी साजिश की चिंगारी अब दिखाई दे रही है।

कांग्रेस नेता के अनुसार अजीत पवार से जुड़ी घटना और राष्ट्रवादी के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता। इन दोनों के बीच कोई न कोई संबंध हो सकता है, जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों की पहचान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button