भोपालमध्य प्रदेश

दोस्ती की आड़ में नाबालिग से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख रुपये

दोस्ती की आड़ में नाबालिग से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख रुपये

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। शाहपुरा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उससे हजारों रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

कोहेफिजा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओसाफ अक्सर पीड़िता की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था, जहां उसकी जान-पहचान पीड़िता से हुई। जुलाई 2025 में आरोपी छात्रा को बहाने से खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया और कार के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव वारदात के दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे छात्रा का वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी और 1 लाख रुपये की मांग की। लोक-लाज के डर से छात्रा ने अपनी जमा-पूंजी से 40 हजार रुपये उसे दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने और मजहबी दुआएं पढ़ने का भी दबाव डाल रहा था।

जब आरोपी की मांगें बढ़ती गईं, तो पीड़िता ने उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। बदनामी से आहत होकर छात्रा ने परिजनों और हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इनका कहना है…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि डिलीट किए गए डेटा और वीडियो साक्ष्य के रूप में प्राप्त किए जा सकें।
कृष्ण गोपाल शुक्ला, टीआई कोहेफिजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button