
नागपुर–मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 31 जनवरी से 3 फरवरी तक चरणबद्ध यातायात बंद
मुंबई, यश भारत नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग पर हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत गैन्ट्री लगाने का कार्य इस समय महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के चलते महामार्ग पर चरणबद्ध तरीके से यातायात अवरोध (ट्रैफिक ब्लॉक) लिया जा रहा है।
इसी क्रम में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुल 14 चरणों में वर्धा और नागपुर के बीच समृद्धि महामार्ग के हिस्से में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा। गैन्ट्री निर्माण कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए यह अस्थायी यातायात बंद आवश्यक बताया गया है।
एमएसआरडीसी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस अस्थायी बंद को ध्यान में रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, निर्धारित समय में यातायात बहाल कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।







