मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर : मौके पर ही मौत …क्षेत्र में हड़कंप

ग्वालियर l तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

 

घटना उस समय हुई जब युवक सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

 

घटना बड़ागांव हाइवे से सर्विस रोड की है। लहार (भिंड) के अंबेडकर नगर निवासी 37 साल के गोविंद पुत्र सेवाराम जाटव ग्वालियर में मुरार थाना स्थित बड़ागांव हाइवे पर एक कबाड़ा गोदाम में काम करता था। वह बड़ागांव पर ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। उसने गोदाम पर काम पूरा किया और अपने घर जाने के लिए निकला था। तभी यह घटना हो गई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button