
7 जनवरी को देशभर में बैंक बंद, 5-डे वीक की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल
SBI-PNB समेत सभी सरकारी बैंक रहेंगे प्रभावित
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो अभी से सतर्क हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले। दरअसल, 27 जनवरी 2026 को बैंक कर्मचारियों के यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बुलाई गई है। UFBU की प्रमुख मांग है कि बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम (5-Day Work Week) को तुरंत लागू किया जाए। यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।
फिलहाल बैंक कर्मचारी हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी पर रहते हैं, जबकि बाकी दो हफ्तों में उन्हें 6 दिन काम करना पड़ता है। इसी व्यवस्था के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।
किन बैंकों पर पड़ेगा असर
इस हड़ताल में देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ इंडिया
केनरा बैंक
इंडियन बैंक सहित अन्य सरकारी बैंक






