
डीपीएस जूनियर में ब्लिट्ज़ एंड फ्लेयर फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन
जबलपुर,यशभारत। डीपीएस जूनियर, विजय नगर का परिसर अपने वार्षिक खेल महोत्सव ब्लिट्ज़ एंड फ्लेयर फेस्ट 2026 के दौरान रंगों, लय और खेल भावना से जीवंत हो उठा। यह आयोजन अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी, अभिलाष पांडेय, विधायक, उत्तर विधानसभा; अंकित जैन, सीएओ, शाल्बी हॉस्पिटल; एवं योगेश शर्मा, डीपीसी, जबलपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सत्य नारायण प्रजापति एवं सुश्री शालवी प्रजापति की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
खेल महोत्सव का शुभारंभ घनश्याम सोनी द्वारा खेल मशाल प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात् उत्साहपूर्ण सदन-वार मार्च पास्ट एवं फिट किड बैज पहने विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक फिटनेस शपथ ली गई।
.jpeg)
मधुर स्वागत गीत और ऊर्जावान ज़ुम्बा प्रस्तुति ने कार्यक्रम का माहौल जीवंत कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की पीटी प्रस्तुति सनशाइन ब्लॉसम्स, मनमोहक योग, मार्शल आर्ट्स एवं स्केटिंग प्रदर्शन तथा विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए आयोजित रोमांचक दौड़ों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
.jpeg)
पदक वितरण समारोह में उभरते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया, वहीं जय हो पर प्रस्तुत जोशीली प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विद्यालय प्रतिवेदन क्रॉनिकल्स ऑफ ग्रोथ का वाचन प्रधानाध्यापिका सुश्री दीप्ति रॉय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन रुचि कपूर द्वारा दिए गए
.jpeg)
ब्लिट्ज़ एंड फ्लेयर फेस्ट 2026 फिटनेस, अनुशासन और बाल प्रतिभा का एक उज्ज्वल उत्सव बनकर सभी के स्मरण में अंकित हो गया।







