
जबलपुर यश भारत.मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वीआरएस लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जानकारी दी है। अभिषेक तिवारी 2 साल पहले मध्य प्रदेश से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. फिलहाल वह नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च आर्गेनाईजेशन में पदस्थ है।
IPS अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा क्यों दिया-अभिषेक तिवारी के इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए जा रहे हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद वह कोई नया काम देखेंगे, लेकिन आखिर क्या कारण है कि अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया। यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निजी कार्यों का हवाला देते हुए आईपीएस अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दिया है। कई विशेष कार्यों के लिए उन्हें बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।*







