दमोहl जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक कबाड़ से भरे मालवाहक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब सहरी गांव निवासी राजेश पिता होरी यादव और मगदूपुरा गांव निवासी खुमान पिता खिलान अहिरवार (40) अपनी बाइक क्रमांक एमपी 34 एमजे 5426 से झलौन से सहरी गांव की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक एक कबाड़ से भरे मालवाहक क्रमांक एमपी 20 जीबी 5611 से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि खुमान अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन से तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले गया l
Back to top button