कटनीमध्य प्रदेश

उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर शनि चौक पर रोजाना चोटिल हो रहे नागरिक*

मुख्य मार्ग की हालत खस्ता बड़े बड़े गड्डो में भरा पानी

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के मुख्य मार्ग शनि चौक पर सड़क पर बहते पानी की वजह से आज फिर से एक हादसा हो गया। चार लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, सड़क पर गिर गए। एक गाड़ी भी स्लीप हो गई। यह समस्या रोजाना की है और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

संत कंवरराम वार्ड के पार्षद गोविंद चावला ने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए यहां पुलिया बनाने के लिए टेंडर जारी होने वाला है, लेकिन कब तक यह काम पूरा होगा, यह तो भविष्य की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनि चौक पर स्थित एक बड़ी मिल और अवैध धर्मकांटा के मालिकों को जन समस्याओं से कोई मतलब नहीं है, जबकि उन्हें खुद आगे आकर पुलिया निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

पार्षद ने बताया कि दिन भर दर्जनों भारी ट्रक शनि चौक से होकर इनकी मिल में जाते हैं, जिससे बनाई गई व्यवस्था बार-बार टूट जाती है। उन्होंने मांग की कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

नागरिकों का कहना हैं हर रोज इस सड़क से नेता अभिनेता अधिकारी गुजरते हैं लेकिन किसी को  न तो नागरिकों की सुविधाओं का ख़याल हैं न उनकी सुरक्षा का …सड़क का निर्माण न होने से यहाँ के नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है….

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button