भोपालमध्य प्रदेश

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, राजधानी में मनाया गया विजय उत्सव

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, राजधानी में मनाया गया विजय उत्सव

सांसद आलोक शर्मा बोले- जो दल जमीन से जुड़ा रहेगा, वही देश पर राज करेगा

भोपाल, यशभारत। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत का उत्साह शुक्रवार को राजधानी भोपाल में भी चरम पर दिखाई दिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया, जहां पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
दिग्गजों की मौजूदगी में मना जश्न विजय उत्सव के दौरान भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और वरिष्ठ नेता रविंद्र यति सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा कार्यालय का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय नजर आया, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-शाह’ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

आलोक शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने महाराष्ट्र के परिणामों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, महाराष्ट्र के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जो पार्टी जमीन से जुड़कर काम करेगी और जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाएगी, वही देश पर राज करेगी। शर्मा ने आगे कहा कि यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय ने भी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के रुझानों और परिणामों का सकारात्मक असर आगामी समय में अन्य राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य पर भी पड़ेगा। जीत के इस जश्न ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button