जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज माघ मेला में फिर लगी आग, दो टेंट जलकर खाक

Fire breaks out again at Prayagraj Magh Mela, two tents gutted

प्रयागराज माघ मेला में फिर लगी आग, दो टेंट जलकर खाक

प्रयागराज, यश भारत। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज माघ मेले में एक बार फिर आग की घटना सामने आई है। सेक्टर-4, संगम लोअर स्थित शिविर में अचानक आग लग गई, जिसमें छोटे-बड़े ब्रह्माश्रम के दो टेंट जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि माघ मेले में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटना सामने आने से मेले की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच ऐसी घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button