मध्य प्रदेशराज्य

कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा : स्टूडेंट्स से बोले- पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधों पर

Table of Contents

मंडला l कान्हा टाइगर रिजर्व में आयोजित ‘अनुभूति शिविर’ इस बार बेहद खास रहा। खटिया परिक्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शामिल हुए। उन्होंने मोचा स्कूल के 129 छात्र-छात्राओं के साथ वक्त बिताया और उन्हें प्रकृति को बचाने का पाठ पढ़ाया। शिविर में रणदीप हुड्डा ने विद्यार्थियों से बड़े ही सरल अंदाज में बातचीत की।

उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीव केवल देखने की चीज नहीं हैं, बल्कि ये हमारे जिंदा रहने का आधार हैं। हुड्डा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने वन विभाग के इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को बचपन से ही संवेदनशील बनाते हैं। इस साल के शिविर की थीम “हम हैं धरती के दूत” रखी गई थी। बच्चों को न केवल किताबी बातें सिखाई गईं, बल्कि उन्हें जंगल सफारी और नेचर ट्रेल पर भी ले जाया गया। वहां वन विभाग के विशेषज्ञों ने उन्हें पेड़-पौधों, जंगली जानवरों और जैव विविधता के बारे में बारीकी से समझाया। खेल-खेल में बच्चों ने सीखा कि एक छोटा सा बीज कैसे एक विशाल जंगल का हिस्सा बनता है। कार्यक्रम के आखिर में एक क्विज कॉम्पिटिशन (प्रश्नोत्तरी) हुआ, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को इनाम दिए गए। बच्चों ने “मैं भी बाघ” और “हम हैं बदलाव” जैसे गानों पर ‘बाघ नृत्य’ पेश कर सबका मन मोह लिया। शिविर के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली और यादगार फोटो के साथ इस खास दिन को विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button