मध्य प्रदेशराज्य

बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल : राज्यमंत्री ने कहा – बुंदेलखंड को फिल्म और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी

दमोह lबुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ दमोह में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेली फेस्टिवल के माध्यम से आने वाले समय में बुंदेलखंड को फिल्म और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री विकसित हुई है, वैसे ही बुंदेली फिल्म इंडस्ट्री को भी आगे बढ़ाने का यह बीजारोपण है।

प्रख्यात अभिनेता मुकेश तिवारी ने इस पहल को सकारात्मक प्रयास बताते हुए कहा कि बुंदेली कलाकारों के लिए मंच तैयार किया जा रहा है, अब उन्हें स्वयं आगे बढ़कर इसका लाभ लेना होगा।

 

 अभिनेता रघुवीर यादव ने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है, इसे सहेजते हुए आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सीखते रहने की सीख देते हुए कहा कि “हमेशा छोटा बनकर सीखिए।”

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि जिला प्रशासन फिल्म उद्योग, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पूरी पारदर्शिता और सकारात्मक भावना के साथ कार्य करेगा। उन्होंने फिल्म नीति के तहत अनुमति, अनुदान और अवसर की जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button