कटनीमध्य प्रदेश

1 करोड़ 39 लाख की लागत से बनेगा कुठला नवीन हाई स्कूल भवन

प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दी सौगात

कटनी- यशभारत – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 3 कुठला में 1 करोड़ 39 लाख की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात देने प्रदेश के शिक्षा और परिवहन व जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कुठला पहुँचे। उनके साथ मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल,बहोरीबंद विधायक प्रणव पांडे, कलेक्टर आशीष तिवारी
भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,वार्ड पार्षद सरला संतोष मिश्रा,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी, अपर संचालक धनश्री जैन प्राचार्य सरोज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया सीएसपी नेहा पचीसिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नवीन स्कूल भवन के लिए बधाई- प्रभारी मंत्री

“बच्चों को बधाई दे रहा हूं कि आपका नया भवन बनेगा और 1 करोड़ 39 लाख की लागत से बनेगा। यह स्कूल आपके लिए बहुत अच्छा होगा और यहां पर आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी।” इस स्कूल भवन के लिए विधायक संदीप जायसवाल ने बहुत प्रयास किए है। यहां पर डिजिटल बोर्ड, लैबोरेट्री, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं होंगी।”
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी 23 तारीख को कटनी आकर आपके स्कूल का भूमि पूजन करेंगे। यह आपके लिए बहुत बड़ा अवसर होगा। हमारी कोशिश है कि शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार हो और यहां पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। हम साइकिल, स्कॉलरशिप और अन्य सुविधाएं देंगे।

पानी और बिजली की व्यवस्था पर संतुष्टि

इस दौरान मंत्री जी ने उपस्थित जन समूह से पूछा “पानी समय पर आ रहा है, इसमें थोड़ी सावधानी रखें। अगर बिजली कटौती हो रही है, तो विधायक जी को सूचना दें। हमारी कोशिश है कि हर परिवार को समय पर बिजली मिले, पर्याप्त मिले, समय पर पानी मिले, शुद्ध पानी मिले। प्रशासन भी सजग है, सरकार भी सजग है कि हर गांव में नल जल योजना चलें और शहरों में पेयजल की व्यवस्था हो।”

विधायक और पार्षद से कहा

“आप भी सजगता के साथ अपने शहर व वार्ड की चिंता करें। अगर कहीं भी कोई समस्या समझ में आती है, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें। मुख्यमंत्री जी का एक लक्ष्य है कि आम आदमी को सारी सुविधाएं समय पर मिलें, गुणवत्तापूर्ण मिलें। इस बात की चिंता प्रशासन करेगा।”

जी प्लस वन का स्कूल बनेगा- विधायक

इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल ने बताया की कुठला में बनने बाले इस नवीन हाई स्कूल भवन जी प्लस वन की तर्ज पर डबल मंजिल बनेगा जिसमे 4 कक्ष लाइबेरी, कम्प्यूटर कक्ष प्राचार्य कक्ष इंटरेस्ट लॉबी कॉरिडोर बालक- बालिका व दिव्यांग प्रशाधन सीढ़ी तथा रैम लोकनिर्माण विभाग की निगरानी में मेसर्स जीएस कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जाएगा। जिसका भूमिपूजन स्वमं मुख्यमंत्री करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button