जबलपुरमध्य प्रदेश

मोबाईल दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बेलखाडू में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने कृष्ण कुमार  (कान्हा) पटेल की मोबाइल की दुकान से 14-11 -25  को शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। आरोपी कटंगी,पाटन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार है बेलखाडू चौकी प्रभारी  राजेश धुर्वे ने बताया की  बेलखाडू चौराहे पर संकट मोचन मोबाइल सेंटर में आरोपियों ने नगदी 85000 सहित एक मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी बेलखाडू पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लाल रंग की मोटरसाइकिल दिखाई दी थी जिसे आधार पर कल मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सूरतलाई एम एम कॉलोनी के पास खड़े है और लाल रंग की मोटरसाइकिल पर है मोबाइल बेचने की फिराक में है जिसके बाद जब टीम ने जाकर दबिश दी तो मोबाइल का आई एम  ई आई नंबर मिलाने पर चोरी हुए मोबाइल का नंबर मैच हुआ दोनों को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछने पर मोबाइल की दुकान पर चोरी करना स्वीकार किया जिन्होंने अपना नाम ऋषि राय, और रमन विश्वकर्मा बताया । इनके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल,घटना में इस्तेमाल बाइक ओर मशरूका पुलिस ने जप्त किया है आरोपियों का एक साथी अंकित ठाकुर बताया जा रहा हैं जो अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button