कटनीमध्य प्रदेश

धान की मिलिंग के लिए 22 मिलर्स से एग्रीमेंट, हड़ताल के बावजूद मिलर्स से अनुबंध करने में सफल रहा नागरिक आपूर्ति निगम

कटनी, यशभारत। जिले में इस साल धान का बम्पर उत्पादन हुआ है। कल 9 जनवरी को स्लॉट बुकिंग का अंतिम दिन रहा। आंकड़ों की बात करें तो जिले में 50 हजार से अधिक किसानों से अब तक 4 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो कि पिछले साल के किसानों की संख्या और उपार्जित धान की मात्रा से अधिक है। पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 101 फीसदी खरीदी हो चुकी है। धान उपार्जन के बाद अब इसकी मिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 22 मिलर्स से अनुबंध किया है। अब इनसे धान की मिलिंग कराई जाएगी। बताया जाता है कि धान की मिलिंग की राशि का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर पूरे प्रदेश में मिलर्स हड़ताल पर है। किसी भी जिले में मिलर्स से अनुबंध नहीं हो पा रहा, इसके बावजूद मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कटनी जिले में 22 मिलर्स से एग्रीमेंट करने में सफल रहा। विदित हो कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस साल खरीफ उपार्जन के तहत विगत एक दिसम्बर से धान का उपार्जन शुरू हुआ था। इसके लिए पूरे जिले में 89 केन्द्र बनाए गए थेे, जहां किसानों से धान की खरीदी की गई। इस बार राज्य सरकार द्वारा 2369 रूपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य तय किया गया था। निर्धारित समय पर जिले में धान का उपार्जन शुरू हुआ और राज्य नागरिक आपूर्ति लक्ष्य से अधिक धान की खरीदी करने में सफल रहा। बताया जाता है कि पिछले साल जितनी खरीदी हुई थी, उससे कहीं अधिक इस बार हुई। व्यापारियों से धान के उपार्जन को लेकर प्रशासन इस बार काफी सख्त रहा। हजारों क्विंटल धान गोदामों ओर अन्य स्थानों स जब्त की गई। हालांकि इसके बाद भी कई केन्द्रों से अनियमितताओं की शिकायत भी मिली। धान खरीदी के अंतिम दौर में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देर्शो की खुलाम धज्जियां उड़ाते हुए किसनों की बताए व्यापारियों से धान खरीदी गई।
इन राइस मिलों से एग्रीमेंट
जानकारी के मुताबिक सिविल सप्लाई कार्पोरेशन ने जिन मिलों से एग्रीमेंट किया है, उसमे मम्मा फूड इंडस्ट्रीज, एस गुलाबराय एंड संस, वेद महाकोशल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, तखतमल ग्रेंडसंस प्राईवेट लिमिटेड, श्री मारूति राइस मिल, श्री सांई राइस एंड दाल मिल, नैना देवी राइस मिल, पांडे इंडस्ट्रीज, ममता वेयर हाऊस एंड एग्रो सर्विसेस, सुखसागर फूड प्राईवेट लिमिटेड, दौलतराम तखतमल, श्री जगन्नाथ एक्सपोर्ट, पंजाब इंडस्ट्रीज, ओम राइस मिल, कोमल एग्रो, सुनिधि इंडस्ट्रीज, सतनाम इंडस्ट्रीज, शिव इंडस्ट्रीज, महाबल इंडस्ट्रीज एवं राय इंडस्ट्री शामिल है। बताया जात है कि इनमें से तखतमल, मारुति, मम्मा फूड मिलर्स द्वारा धान की उठाव शुरू किया जा चुका है।
ओपन कैब भी हुए फुल
जिले के दो स्थानों पर ओपन कैब में धान भंडारित की गई है। इसमें बहोरीबंद और मझगवां ओपन कैब में भंडारित कराई गई है। यहां पर 50 हजार मैट्रिक टन धान का भंडारण कराया गया है। ये भी फुल हो गए हैं। वहीं दूसरे ओर जिले के समर्थन मूल्य के केंद्रों में 64 हजार 76 मैट्रिक टन धान का परिवहन शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button