मध्य प्रदेशराज्य

शिकार के लिए फैलाया करंट ,चपेट में आने से युवक की मौत : एक घायल

Table of Contents

मंडला। वनविभाग की लापरवाही के चलते इस प्रकार की घटनाएं बढ रही हैं विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लोगों को नियमों के बारे में बताया नहीं जाता है जिसके चलते विगत दिन में बिछिया थाना क्षेत्र के गांव खलौड़ी में अज्ञात लोगो ने वन्यजीव का करंट लगाकर मारने के लिए जीआई तार में करंट फैलाया। जिसकी चपेट में गांव के ही दो युवको के आने से एक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विंटर सीजन में वन क्षेत्रो से लगे ग्रामीण इलाको में वन्यजीव व प्राणी की शिकार की घटनाएं बढ़ गई।

शिकारी बेधड़क शिकार के लिए जाल फैला रहे है। यहां खलौड़ी में छह किसानो के खेतो से होकर करीब डेढ़ किमी लंबाई की जीआई तार फैला कर करंट छोड़ा गया। गत रात्रि गांव के ही युवक नीलेश पिता गजमराम 18 वर्ष लवकेश पिता डाल सिंह 16 वर्ष किसी काम के लिए खेत गए हुए थे। यहां सीताराम राजपूत के खेत को पार करने दौरान जीआइ्र तार के संपर्क में आ गए। जिससे नीलेश की करंट लगने से मौत हो गई। लवकेश की हालत गंभीर बनी हुई। पौ फटने के बाद ग्रामीणो ने बिछिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस के द्वारा मौका निरीक्षण कर शव का पीएम कराकर परिजनो को सौंप दिया। शिकार के लिए फैलाए गए तार को जब्त कर लिया है। बिछिया टीआई रंजीत सैयाम ने बताया है कि वन क्षेत्र से लगे इलाके में अज्ञात लोगो के द्वारा शिकार के तार में करंट लगाया है। युवक की मौत हुई। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button