भोपालमध्य प्रदेश

सूने घर दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 4 लाख का सामान बरामद

सूने घर दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 4 लाख का सामान बरामद

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार रोड थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर नकबजनों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सोशल मीडिया क्रिएटर के सूने घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक मशरूका बरामद किया है, जिसमें प्रोफेशनल कैमरा, लैपटॉप और महंगे लेंस शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रुद्राक्ष श्रीवास्तव (25), निवासी शिरडीपुरम मंदाकिनी, जो कि पेशे से सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने घर का सेंट्रल लॉक लगाकर दोस्त से मिलने अरेरा कॉलोनी गए थे। शाम 4:45 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि दीवार उखाड़कर और गेट की प्लाई तोड़कर अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने घर से प्रोफेशनल सोनी कैमरा, ऐसर लैपटॉप, मॉनिटर, कीमती लेंस और नगदी पार कर दी थी।

CCTV फुटेज से खुले राज
थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर अनवर खान (33) निवासी ऐशबाग और अकबर (36) निवासी काजी कैंप को हिरासत में लिया। सख्ता से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। जब्त सामान में 27 इंच का मॉनिटर, लैपटॉप, सोनी ZV-E-10 कैमरा, तीन अलग-अलग लेंस, माइक, बैटरियां और टाइटन की घड़ियां शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

WhatsApp Image 2026 01 06 at 15.30.02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button