मध्य प्रदेशराज्य

खौफनाक हत्याकांड : चाय बनाने से मना करने पर  पति ने पत्नि की चाकू मारकर की हत्या : पढ़ें कत्ल का सनसनीखेज खुलासा 

Table of Contents

नरसिंहपुर,यशभारत।  कोतवाली थाना अंतर्गत नगर के बजरंग वार्ड में एक मकान में महिला की खून से सनी लाश मिली थी, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया था, और हत्या करने वाले व्यक्ति की तलाश में लगी हुई थी पुलिस जांच के दौरान महिला का पति ही खूनी निकला जैसेे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत 10 दिसंबर 2025 को प्रार्थी अभिषेक नेमा पिता अशोक कुमार नेमा उम्र 27 साल निवासी बजरंग वार्ड ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके दोस्त सौरभ सोनी की माँ लता सोनी का उनके घर के ऊपर वाले कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा धारदार हथियार से गले में चोटें पहुँचाकर हत्या कारित की गयी है थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 905/2025 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिहंपुर संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की थाना स्तर की टीम उनि मनीष मरावी, आरक्षक पंकज राजपूत, जितेन्द्र सिंह, प्रहलाद, रोहित चन्पुरिया की टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया । 

उक्त टीम के व्दारा प्रकरण में संदेही मृतिका लता सोनी के पति मनोज सोनी की तलाश शहर, रेल्वे स्टेशनों, आसपास के नर्मदा नदी स्थित घाटों में एवं सीसीटीव्ही फुटेज चैक कर लगातर की जा रही थी जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी की संदेही मनोज सोनी शहर के आस पास देखा गया है जो उक्त सूचना की तस्दीक की जाकर मुखबिर के बताये स्थान एवं आसपास के स्थानों पर की गयी जो संदेही 2 जनवरी 2026 को नरसिहंपुर करेली मार्ग हाईवे के पास सिध्द बाबा मंदिर में पीछे खेत में उपस्थित मिला । उक्त संदेही मनोज सोनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि उसकी पत्नि उसे कुछ काम न करने एवं घर जमाई होने का हमेशा ताना मारती थी ।

उसकी कोई बात नहीं मानती थी जिससे हमेशा दोनों के बीच लडाई झगडा होता रहता था घटना 9 दिसंबर 2025 को भी रात्रि में उसकी पत्नि लता सोनी ने उसके लिये चाय बनाने से मना कर दिया था इसी बात पर से आरोपी ने जब पत्नी लता सोनी सो रही थी तब चाकू से पत्नि के गले में चोटें पहुँचाकर पत्नि की हत्या करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के समय पहने हुये कपडे टट्टा पुल के पास कबाड गोदाम के पीछे खडी कबाड की सफेद रंग की कार में छिपाना बताया था जो उक्त आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं आरोपी के घटना के समय पहने हुये कपडे आरोपी की निशादेही पर जप्त किए गए । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । उक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button