मध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज माघ मेला आज से प्रारंभ: 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा, रीवा प्रशासन अलर्ट 3 शिफ्ट में लगाई जाएगी ड्यूटी

रीवा l प्रयागराज में माघ मेला आज से शुरू हो रहा हैl भक्तों को कल्पवास के लिए हमेशा ही माघ मेले का इंतजार रहता है श्रद्धा और आस्था का केंद्र तीर्थराज प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे जिसको लेकर रीवा प्रशासन अलर्ट हो गया है और तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी l देशभर के लोग रीवा होकर कल्पवास करने प्रयागराज जा रहे हैं। 

माघ मेला 3 जनवरी 2026 (पौष पूर्णिमा) से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) तक चलेगा। करीब 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पहुंचते हैं। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

बताया जा रहा है की न्यूएयर पर रीवा की सीमा से 40 किलोमीटर पहले लगे 10 किलोमीटर लंबे जाम ने एक चिंताएं बढ़ा दी । जो कि माघ मेले के आगमन के पहले ही रीवा रोड पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को दर्शाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बढ़ते ट्रैफिक का सीधा असर रीवा के एमपी-यूपी बॉर्डर और सोहागी घाटी में देखने को मिलेगा।

प्रयागराज में होने वाले माघ मेला-2026 को लेकर रीवा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज-रीवा मार्ग पर लगे लंबे जाम और बिगड़ी यातायात व्यवस्था से सबक लेते हुए इस बार माघ मेले से पहले ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

माघ मेले की यह है महत्वपूर्ण तिथियां 

3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा,

15 जनवरी को मकर संक्रांति,

18 जनवरी को मौनी अमावस्या,

23 जनवरी को बसंत पंचमी,

1 फरवरी को माघी पूर्णिमा

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि।

 रूट डायवर्ट रहेंगे.. यहां पढ़ें

सभी निर्धारित दिनों में एक दिन पहले रात 12:01 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान डायवर्जन, पार्किंग और होल्डिंग प्वाइंट लागू किए जाएंगे।

 डायवर्जन ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, दूसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

स्नान पर्वों और अन्य दिनों में भी मनगवां से सभी भारी वाहन मऊगंज और हनुमना की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। साथ ही, माघ मेले के दौरान आवश्यकता पड़ने पर होल्डिंग प्वाइंट पर वाहनों को रोका भी जा सकेगा।

रीवा प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों पर जाएं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button