
हिंदुओं पर अत्याचार जारी, इस्लामी कट्टरपंथियों ने फिर हिंदू के घर में लगाई आग
बांग्लादेश में एक और हिंदू के घर में आग लगा दी गई है। दक्षिणी बांग्लादेश के पिरोजपुर सदर उपजिला के पश्चिम डुमरीटोला गांव में एक अल्पसंख्यक हिंदू परिवार के घर में भीषण आग लगने से वह पूरी तरह जल गया

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को फिर से निशाना बनाया है। इस महीने की शुरुआत में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश भर में फैली अशांति के कारण भीड़ की हिंसा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इस बीच, बांग्लादेश में एक और हिंदू के घर में आग लगा दी गई है। दक्षिणी बांग्लादेश के पिरोजपुर सदर उपजिला के पश्चिम डुमरीटोला गांव में एक अल्पसंख्यक हिंदू परिवार के घर में भीषण आग लगने से वह पूरी तरह जल गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। आरोप है कि संदिग्धों ने एक कमरे के अंदर कपड़ा डालकर आग लगा दी। यह आग कुछ ही देर में तेजी से पूरे घर में फैल गई। X पर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने लिखा, “पिरोजपुर के डुमरीटोला गाँव में साहा परिवार के घर के पांच कमरे हिंदू विरोधी जिहादियों ने जला दिए। उन्होंने सुबह-सुबह घर में आग लगा दी, जब सब सो रहे थे।”







