इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में गोहलपुर चौक पर पुतला दहन 

सौंपा गया ज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में गोहलपुर चौक पर पुतला दहन 

सौंपा गया ज्ञापन

जबलपुर, यश भारत। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे कथित नरसंहार और अत्याचार के विरोध में बजरंगी अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गोहलपुर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू सेवा से जुड़े अर्पित ठाकुर अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसे लेकर देशभर में रोष है। इसी क्रम में गोहलपुर चौक पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button