भोपालमध्य प्रदेश

स्किल डेवलपमेंट ऑफिस में चोरी करने वाला नाबालिग पकड़ाया, लैपटॉप और गैस सिलेंडर बरामद

स्किल डेवलपमेंट ऑफिस में चोरी करने वाला नाबालिग पकड़ाया, लैपटॉप और गैस सिलेंडर बरामद

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक कार्यालय में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया कीमती लैपटॉप और दो गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं।

​ताला तोड़कर साफ किया था हाथ
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद विहार निवासी सार्थक अनावकर ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका “दिशा एमएसडीसी नाम से स्किल डेवलपमेंट का ऑफिस है। 22 नवंबर की शाम वह ऑफिस लॉक करके अपने दूसरे घर गए थे। 24 नवंबर को जब वे वापस लौटे, तो ऑफिस के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर चेक करने पर वहां से एक लैपटॉप और दो गैस सिलेंडर गायब थे।

​फरियादी सार्थक ने ऑफिस के काम में व्यस्त होने के कारण घटना के करीब एक महीने बाद यानी 21 दिसंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही बागसेवनिया पुलिस ने सक्रियता दिखाई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button