इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एक पैग पिया तो जुर्माना 25,000 रुपए’, सड़क नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

एक पैग पर जुर्माना 25,000 रुपए

एक पैग पिया तो जुर्माना 25,000 रुपए’, सड़क नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

एक पैग पर जुर्माना 25,000 रुपए

drink and drive jaipur police action

अगर आप शराब पीकर वाहन चलाएंगे तो यह गलती आपको भारी पड़ सकती है। शराब के नशे में अगर वाहन चलाते पकड़े गए तो आपके खिलाफ तीन तरह की कार्रवाई हो सकती है। पहली कार्रवाई में पुलिस आपको पकड़ेगी तो शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने के जुर्म में आपको गिरफ्तार कर सकती है। 10 हजार रुपए तक का चालान भी बना सकती है। दूसरी कार्रवाई में परिवहन विभाग आपका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर सकता है और तीसरी कार्रवाई में अगर गाड़ी की कागजात कोर्ट से छुड़ाने गए तो कोर्ट आप पर भारी जुर्माना लगा सकता है। ऐसे में जहां तक संभव को शराब पीकर वाहन ना चलाएं।

एक पैग पर जुर्माना 25,000 रुपए
शराब पीकर वाहन चलाने के मामला अगर कोर्ट तक पहुंच गया तो वहां आपको कोई रियायत मिलने वाली नहीं है। आजकल ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं जिनमें शराब पीकर वाहन चलाने पर बड़ी दुर्घटनाएं होती है और कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसी घटनाओं को देखते हुए कोर्ट अब काफी सख्त हो गया है। अगर आप यह सोचते हैं कि आपने सिर्फ एक ही पैग लिया है। कोर्ट आप पर रियायत बरतेगी। यह आपकी भूल है। सिर्फ एक पैग लेकर भी अगर आपने वाहन चलाया तो आपको 25,000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

अल्कोहल की मात्रा से तय होता है जुर्माना
शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस मेडिकल जांच कराती है। यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति के 100 एमएल ब्लड में कितना मिलीग्राम अल्कोहल है। अगर 100 एमएल ब्लड में 500 एमजी अल्कोहल पाई गई तो कोर्ट 25,000 रुपए तक का जुर्माना कर सकता है। आजकल कोर्ट कोई रहम नहीं करता बल्कि अधिकतम जुर्माना करता है ताकि लोग शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। जयपुर में पिछले दिनों एक वाहन चालक पर कोर्ट ने 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया। आपको यह भी ध्यान में रखना होगा कि अगर आपने एक पटियाला पैग लगा लिया तो आपके ब्लड में 500 एमजी/100 एमएल अल्कोहल हो सकती है। ऐसे में शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। 100 एमएल ब्लड में 500 एमजी से कम मात्रा में अल्कोहल पाए जाने पर भी 10,000 रुपए का जुर्माना वसूला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button