इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रिहायशी इमारत में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया लहूलुहान

सोसाइटी में तेंदुए का तांडव

रिहायशी इमारत में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया लहूलुहान

तेंदुए ने रिहायशी इमारत में घुसकर कई लोगों को घायल कर दिया। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने तेंदुए को बेहोश कर काबू पाया।

मुंबई से सटे भायंदर शहर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके की एक इमारत में घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर कम से कम छह लोगों को लहूलुहान कर दिया। वन विभाग और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को सफलतापूर्वक ‘ट्रैंक्विलाइज़’ (बेहोश) कर काबू में पाया।

सोसाइटी में तेंदुए का तांडव

घटना भायंदर पूर्व के तलाव रोड स्थित ‘पारिजात को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ (Parijat Cooperative Housing Society Bhayandar East) की है। शुक्रवार तड़के तेंदुआ रिहायशी इलाके में दाखिल हुआ और सीधे इमारत के अंदर घुस गया। अचानक सामने आए तेंदुए को देखकर निवासियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जो भी सामने आया, तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों में राहगीर और इमारत के निवासी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button