भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया, पशु चिकित्सालय में भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया, पशु चिकित्सालय में भारी पुलिस बल तैनात

विशेषज्ञों की टीम मांस की आज करेगी जांच

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के सबसे सुरक्षित क्षेत्र पुलिस मुख्यालय के सामने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदूवादी संगठनों ने मांस से भरे एक ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक में गौमांस होने के संदेह पर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य पशु चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहाँ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 11.46.48 1

देर रात बीच सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
​जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के सामने संदिग्ध अवस्था में जा रहे ट्रक को हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने रोका। ट्रक में मांस के पैकेट भरे देख कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर के अवैध स्लॉटर हाउस से गोवंश का मांस विदेशों में तस्करी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 11.46.48

​अस्पताल में कड़ी सुरक्षा, विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
​तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जब्त मांस के पैकेटों को तुरंत जहांगीराबाद स्थित राज्य पशु चिकित्सालय पहुँचाया। किसी भी संभावित टकराव या हंगामे को रोकने के लिए अस्पताल परिसर के बाहर और भीतर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आज वन विभाग और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम मांस के सैंपल की वैज्ञानिक जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने तक अस्पताल के आसपास सुरक्षा घेरा सख्त रखा गया है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 11.46.47

​तस्करी के अंतरराष्ट्रीय लिंक का दावा
​हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि यह एक बड़े गिरोह का काम है जो भोपाल से मुंबई और हैदराबाद के रास्ते विदेशों तक मांस की सप्लाई करता है। उन्होंने मांग की है कि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।

​पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जो भोपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके एक अवैध स्लॉटर हाउस से जुड़े होने की जानकारी मिली है। वहीं, ट्रक से कूदकर भागा एक अन्य संदिग्ध अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इनका कहना है….
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है। मांस किस जानवर का है, इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट के बाद ही होगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी बिट्टू शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button