मध्य प्रदेशराज्य

बड़ा खुलासा : उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश लाई जा रही थी विस्फोटक सामग्री, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस पूरे गिरोह की तलाश में छान रही खाक

रीवा lमध्य प्रदेश के रीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अवैध विस्फोटक तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आयाl पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. ट्रेन से लाई जा रही विस्फोटक सामग्री को बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद किए हैं और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया हैl

यह मामला रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने डभौरा बाजार से एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा, जो झोलों में विस्फोटक सामग्री लेकर आ रहे थे. दोनों संदिग्ध तरीके से बाजार में घूम रहे थे, जिस पर पुलिस की नजर पड़ी.

डभौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनता एक्सप्रेस से डभौरा रेलवे स्टेशन उतरे एक महिला और पुरुष के पास अवैध विस्फोटक सामग्री है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और दोनों को बाजार में रोककर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान पुलिस को दो झोलों में रखे करीब 400 नग डेटोनेटर मिले. इसके साथ केबल सहित अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक सामग्री उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश लाई जा रही थी. आरोपी जनता एक्सप्रेस से सफर कर डभौरा पहुंचे थे.

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैंl पुलिस जल्दी पूरे गिरोह का खुलासा कर सकती है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button