भोपालमध्य प्रदेश

सेंट जोसेफ की छात्रा नित्या ठाकुर का मध्य प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयन, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी हुनर

सेंट जोसेफ की छात्रा नित्या ठाकुर का मध्य प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयन, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी हुनर

​भोपाल, यशभारत। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा नित्या ठाकुर ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नित्या का चयन मध्य प्रदेश की राज्य वॉलीबॉल टीम में किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

​नरसिंहपुर में मिली थी जीत
हाल ही में नरसिंहपुर में 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक ‘ओपन राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में आरसीसी भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की चार छात्राओं सनित्या ठाकुर, वृंदा गुरबानी, शैली सावंत और किंजल ठाकुर ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था।

​अब राजस्थान में दिखाएंगी दम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नित्या ठाकुर को मध्य प्रदेश की टीम में चुना गया है। नित्या अब 16 से 21 दिसंबर तक राजस्थान के पिलानी (झुंझुनू) में आयोजित होने वाली ‘जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप’में मध्य प्रदेश की टीम की ओर से खेलेंगी।

स्कूल और कोच ने जताई खुशी
नित्या की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल और खेल विभाग में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर स्टैनिया, वॉलीबॉल के मुख्य कोच रवदीप सिंह, कोच जितेंद्र शुक्ला और श्रद्धा पाटिल ने नित्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button