मध्य प्रदेश

लोकायुक्त की कार्रवाई : वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्ट ऊपर नहीं भेजने के एवज में की थी रिश्वत की मांग

जबलपुर,सिवनी,यशभारत। भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के सख्त निर्देशों के तहत जबलपुर लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को सिवनी जिले के धनौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस मैनेजर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक सुरेन्द्र जैन,निवासी धनौरा, जिला सिवनी ने शिकायत की थी कि उनके ग्राम नाई पिपरिया स्थित जैन वेयर हाउस में धान व अन्य अनाज की खरीदी संबंधित सुविधाओं को लेकर की जाने वाली रिपोर्ट ऊपर नहीं भेजने के एवज में आरोपी मुकेश परमार, पद – वेयरहाउस मैनेजर (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक), म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन शाखा धनौरा द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में बातचीत में आरोपी 15 हजार रुपये लेने पर राजी हुआ।

लोकायुक्त टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया और 12 दिसंबर 2025 को धनौरा स्थित वेयरहाउस कार्यालय के कक्ष में आरोपी मुकेश परमार को 15,000 रुपये रिश्वत लेते ही रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button