देश
ब्रेकिंग कटनी : मित्तल मॉल के पास हृदय विदारक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तेवरी निवासी महिला की दर्दनाक मौत

कटनी, यशभारत। मित्तल मॉल के पास कुछ देर पहले हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में ग्राम तिवरी निवासी सजो बाई पति लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा (42 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से माधव शाह हॉस्पिटल इलाज कराने जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से बाइक में हैंडल टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि नो एंट्री में घुसे ट्रक की चपेट में आकर महिला का सर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद लोगो मे आक्रोश बना हुआ है।