भोपालमध्य प्रदेश

4 आदतन बदमाश शहर से बाहर, कमिश्नर ने जिला बदर के आदेश किए जारी

4 आदतन बदमाश शहर से बाहर, कमिश्नर ने जिला बदर के आदेश किए जारी

स्टेशन बजरिया इलाके के दो कुख्यात गुंडे शामिल; हत्या, बलात्कार, जुआ-सट्टा जैसे मामले दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी में शांति, सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय द्वारा शहर के उन आदतन अपराधियों और गुंडों के खिलाफ जिला बदर (तड़ीपार) के आदेश पारित किए गए हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। पुलिस ने ऐसे चार बदमाशों के खिलाफ आदेश जारी किए, जिनमें से दो का संबंध स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र से है।
इन बदमाशों पर शहर के विभिन्न स्थानों में चोरी, छेड़छाड़, तोड़फोड़, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, बलवा, जुआ/सट्टा खिलाना, साथ ही बलात्कार और हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

जिला बदर किए गए बदमाश:

1-पंकज साहू उर्फ छोटू उर्फ कछुआ: (उम्र 30 साल, पिता श्री काषीराम साहू) निवासी- थाना स्टेशन बजरिया।
2-अनिल मालवीय उर्फ अण्डा: (उम्र 23 साल, पिता श्री शिवनारायण मालवीय) थाना स्टेशन बजरिया।
3- आकाश बड़ोनिया उर्फ रानू पिता राजकुमार बड़ोनिया उम्र 22 साल – थाना टी.टी.नगर भोपालl
4- अनावेदक सतीष गुर्जर पिता श्री रूस्तम सिंह गुर्जर उम्र 36 साल – थाना शाहपुराl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button