जबलपुरमध्य प्रदेश

स्मार्ट मीटर को लेकर हुआ हंगामा,पुलिस और विघुत विभाग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

मोतीलाल नेहरू वार्ड की घटना

जबलपुर,यशभारत। मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार को आम जनता और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बढ़े हुए बिजली बिल, गलत रीडिंग और स्मार्ट मीटर की तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए विरोध जताया।

विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और विभागीय टीम को काम रोकना पड़ा। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की।

निवासियों ने स्मार्ट मीटर की समीक्षा करने और बढ़े हुए बिलों की जांच करने की मांग रखी है। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि सभी कार्य नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button